Meerut News: होटल में दूसरे समुदाय के युवक के साथ युवती मिलने पर हंगामा
मेरठ, सितम्बर 24 -- Meerut News: अमन विहार कॉलोनी स्थित एक होटल में दूसरे वर्ग के युवक के साथ युवती के मिलने पर हंगामा हो गया। युवक नाम बदलकर फर्जी आईडी के साथ युवती को होटल में लेकर पहुंचा था। हिन्दू संगठन के हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व युवती को थाने ले गई। रजपुरा चौकी क्षेत्र की अमन विहार कॉलोनी स्थित होटल में बुधवार सुबह दूसरे समुदाय का एक युवक हिन्दू युवती को लेकर पहुंचा। इस बात की जानकारी होने पर आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर नर सिंह वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान युवती को लव जिहाद में फंसाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। उधर, हंगामे की सूचना पर गंगानगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस युवक व युवती को लेकर गंगानगर थाने ले गई। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.