Meerut News: होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मारकर छह जोड़े दबोचे
मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित होटल में अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। स्थानीय लोगों की लंबे समय से मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रविवार को होटल पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक स्थिति में छह जोड़ों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया, जबकि युवतियों और महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी ने बताया कि पुलिस को मुख्य मार्ग पर स्थित एक होटल में पिछले काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। लोगों का आरोप था कि होटल की आड़ में अवैध देह व्यापार का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा था, जिससे आसपास का माहौल खराब हो रहा था और संभ्रांत परिवारों व महिलाओं का निकलना दूभर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.