Meerut News: हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार
मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मवाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ मवाना थाने में हत्या, लूट, चोरी, मारपीट और गैंगस्टर एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात थाना मवाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम भैंसा निवासी हरदीप शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा को गिरफ्तार किया। तलाशी में तमंचा और कारतूस बरामद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.