Meerut News: हादसों में सात लोग घायल, अस्पताल में भर्ती कराया
मेरठ, अगस्त 10 -- Meerut News: खरखौदा में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार महिला सहित सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। खरखौदा बाईपास पर रविवार देर रात सिकंदराबाद निवासी विनीत वर्मा उर्फ चंचल (30) हरिद्वार जल लेने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दूसरी बाइक सवार गौतम कुमार (30) और आकाश कुमार (35), निवासी कोटी गेट, हापुड़ भी घायल हो गए। वहीं धीरखेड़ा के समीप दो बाइकों की भिड़ंत हो गई, जिसमें हरिओम अपनी पत्नी प्रभा, बेटी लवी व बेटे कन्हैया निवासी गांव जानी घायल हो गये। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में रील और रफ्तार का कहर, दो हादसों में 11 कांवड़िएं घायल सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज नालपुर पहुंचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज मेरठ रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.