Meerut News: हादसे में तीन मौतों से दबथुवा में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे
मेरठ, अक्टूबर 12 -- दबथुवा गांव में पसरा मातम Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुवा गांव के पास हुए रविवार देर रात हुए सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन ली। हादसे में तीन लोगों की मौत के बाद सोमवार को पूरे गांव में मातम पसरा रहा। मृतकों के घरों में कोहराम मचा रहा, वहीं गांव के कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव देर शाम गांव पहुंचे तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद गमगीन माहौल में तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें, कि दबथुवा गांव में सोमवार का दिन लोगों के लिए बेहद दुखद रहा। रविवार देर रात हुए हादसे में रमेश, सुशील व अमर की जान चली गई थी। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को परिजन पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.