मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: हर्रा-खिवाई मोड़ पर बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में घायल एक और किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले चार दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था। इससे पहले हादसे में घायल खिवाई निवासी खुशी मोहम्मद की भी मौत हो गई थी। बुधवार देर शाम हर्रा-खिवाई मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में खिवाई निवासी हामिद पुत्र ओसाफ, खुशी मोहम्मद पुत्र ताहिर और आसू पुत्र पद्दी के अलावा खेड़ी कला निवासी उवैस और कादिर घायल हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सरूरपुर पहुंचाया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ ले जाते समय खुशी मोहम्मद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल उवैस का मेरठ मेडिकल कॉलेज म...