Meerut News: हाईवे सर्विस रोड पर खड़ी दुधिया की बाइक ड्रम सहित ले उड़े चोर
मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: हाईवे पर दौराला सीएचसी के सामने स्थित ग्रामीण बैंक के सामने खड़ी मटौर निवासी एक दुधिया की बाइक को शुक्रवार देरसायं चोरों ने चोरी कर लिया। थाने पहुंचे दुधिया ने पुलिस को जानकारी देते तहरीर दी। पुलिस ने चोरों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खंगाली। मटौर गांव निवासी दुधिया देवेंद्र उर्फ नूनी ने बताया कि शुक्रवार सायं वह दूध की सप्लाई कर वापस लौट रहा था। इस दौरान अपने दोस्त नितिन से मिलने के लिए बाइक को ग्रामीण बैंक के सामने सर्विस रोड पर खड़ी कर उसके ऑफिस में मिलने के लिए चले गए। इसी बीच एक चोर उसकी बाइक को दूध के ड्रम सहित लेकर भाग निकला।पुलिस जांच में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर चोर बाइक मटौर की ओर ले जाता दिखा और बाद में वापस आता दिखाई दिए।फुटेज के आधार पर पुलिस उसकी पहचान करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.