Meerut News: हाईवे पार कर रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत
मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: सकौती बाजार अंडरपास कट पर गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के चलते दून हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाते हुए यातायात सुचारू कराया। सकौती निवासी 55 वर्षीय प्रमोद वाल्मीकि मजदूरी करता था। गुरुवार शाम वह सकौती बाजार में किसी काम से आया था। अंडरपास कट के सामने सड़क पार करने के दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आए वाहन ने उसको कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए शव को मोर्चरी भिजवाते हुए यातायात सुचारू कराया। मृतक की 13 वर्षीय बेटी दीया का रो-रोकर बुरा हाल था। मां और दादी के जाने के बाद प्रमोद ही बेटियों प्रिया, रिया और दीया लालन पालन कर रहा था। बहनों की शादी के बाद दीया पिता के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.