मेरठ, अगस्त 10 -- Meerut News: मोदीपुरम। सोमवार को हाईवे पर डाक कांवड़ियों की रफ्तार के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। हाईवे पर दोनों तरफ से डाक कांवड़ दौड़ने के कारण एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मच गई। इसका असर फ्लाईओवर पर भी दिखाई दिया और वहां जाम की स्थिति बन गई। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे मरीज को लेकर जा रहे वाहन को परेशानी का सामना करना पड़ा। डाक कांवड़ की रफ्तार के बीच बड़ी संख्या में शिवभक्त सड़क के दोनों ओर दौड़ते नजर आए। कांवड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण हाईवे का बड़ा हिस्सा उनके कब्जे में रहा। कई शिवभक्त डिवाइडर पर अपनी बाइक उतारकर दूसरी तरफ पहुंचते और फिर दौड़ते हुए आगे निकलने लगे। इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई。 यह भी पढ़ें- बागपत की सड़कों पर डाक कांवड़ का सैलाब, जाम खुलवाने में पुलिस क...