मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: दिल्ली-दून हाईवे पर सकौती स्थित कुसुम पब्लिक स्कूल के सामने बुधवार रात अचानक हाईवे पर आए एक गोवंश को बचाने के चलते तीन ट्रैकों की आपस में भिड़ंत हो गई। एक के बाद एक भिड़े तीन ट्रकों के चलते हाईवे पर जाम लग गया। हादसे में दो ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालकों को दौराला सीएचसी भिजवाया, जहां से चिकित्सक ने एक चालक की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि कुसुम पब्लिक स्कूल के सामने हाईवे पर अचानक आए एक गोवंश को बचाने के चलते एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके चलते पीछे से आ रहे मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी ज़ुबैर का ट्रक हाईवे पर अचानक रूके ट्रक में घुस गया। हाद...