Meerut News: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: दिल्ली-दून हाईवे पर दौराला थाने के सामने शनिवार शाम बाइक सवार मटौर निवासी पिता-पुत्र को पीछे से आए ट्रक ने साइड मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलो को दौराला सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सक ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और थाने भिजवाया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने घायलों को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में घायल मटौर निवासी राजा अपने पिता बाबूराम के साथ बाइक पर सवार होकर दौराला बाजार में सामान खरीदने जा रहा था। दौराला थाने के सामने पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.