Meerut News: हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, फैली सनसनी
मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: दिल्ली दून हाईवे पर रविवार देर रात सकौती में कनोड़ा पेट्रोल पंप के पास चलती कार आग का गोला बन गई। कार में आग लगती देख रात्रि गस्त कर रहे चौकी चौकी उपनिरीक्षक शिवम चौधरी और कांस्टेबल ललित ने कार सवार मेरठ के एकता नगर निवासी हिमांशु सिंह, सदर बाजार निवासी शाहिल साहू और बेगमबाग निवासी अंकित वर्मा को कार से निकालते हुए कार दूर कर फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए पेट्रोल पंप से फायर सिलेंडर लाकर कार में लगी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कार की आग अनियंत्रित होती रही। देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई और हाइवे पर जाम लग गया। घटना के वक्त तीनों युवक हरिद्वार जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.