Meerut News: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक सवार घायल
मेरठ, सितम्बर 10 -- Meerut News: दिल्ली दून हाईवे पर सकौती में दशरथपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। मुजफ्फरनगर के पुरबालियान निवासी 37 वर्षीय बबलू बाइक पर सवार होकर किसी काम से मेरठ जा रहा था। हाईवे पर सकौती में दशरथपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार को राहगीरों ने हाईवे से उठाकर एंबुलेंस को सूचना दी और एंबुलेंस की मदद से मोदीपुरम स्थित फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए घायल युवक की बाइक को सकौती चौकी भिजवाया। इंस्पेक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.