मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: मेरठ। निर्माणाधीन रिंग रोड, एनएच-58, एनएच-709ए और एनएच-334 सहित विभिन्न हाईवे की अव्यवस्थाओं के विरोध में सोमवार से भाकियू भानू ने सिखेड़ा टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। संगठन ने दो टूक शब्दों में मांग की है कि जब तक सम्पूर्ण रिंग रोड का निर्माण कार्य पूरी तरह संपन्न नहीं हो जाता और सभी सुविधाएं बहाल नहीं कर दी जातीं, तब तक टोल की वसूली पूरी तरह बंद रखी जाए। जिलाध्यक्ष ठाकुर उमेश राणा ने हाईवे और निर्माणाधीन मार्गों पर व्याप्त गंभीर खामियों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि दौराला कट और मवाना इंटरचेंज अभी तक पूरी तरह चालू नहीं हो पाए हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा एनएच-58 व एनएच-709ए से जुड़ने वाले कई संपर्क मार्ग और सड़क कार्य अब भी अधूरे पड़े ह...