Meerut News: हाईलॉस वाले तीन नए क्षेत्र चिह्नित, कसेगा शिकंजा
मेरठ, सितम्बर 23 -- Meerut News: मेरठ, प्रमुख संवाददाता। बिजली चोरी और लाइन लॉस पर अंकुश लगाने के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) ने शहर में तीन नए हाईलॉस क्षेत्रों को चिह्नित किया है। टीमों को बॉडीवॉर्न कैमरों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं।शहर में माधवपुरम क्षेत्र का गणेशपुरी, शास्त्रीनगर का आरटीओ और बेगमपुल का आर्यसमाज फीडर हाईलॉस क्षेत्र के रूप में चिह्नित किए गए हैं। अधिशासी अभियंता रेड रोहित कन्नौजिया ने कहा कि बिजली हाईलॉस क्षेत्रों में अभियान चलाकर मीटर की स्थिति, बिजली के लोड और कनेक्शन की वैधता समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जाएगी। दूसरी ओर, पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों के बिजली अधिकारियों को हाईलॉस क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- M...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.