मेरठ, अगस्त 12 -- Meerut News: मेरठ। तारापुरी क्षेत्र की जाटों वाली गली में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब हाईटेंशन लाइन का बिजली का खंभा टूटकर एक मकान की रेलिंग पर जा गिरा। खंभे के गिरने से करंट मकान की रेलिंग और अन्य हिस्सों में उतर गया। बताया गया कि घर में मौजूद बच्चों को भी करंट का झटका लगा, जिसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना देकर तत्काल आपूर्ति बंद कराने और टूटे खंभे व हाईटेंशन लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की। वहीं सपा के महानगर प्रवक्ता आदिल सिद्दीकी ने भी घटना पर आक्रोश जताते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की। आदिल सिद्दीकी ने कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों में हाईटेंशन लाइन और बिजली के खंभों की नियमित जांच होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...