Meerut News: हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर मेरठ में निकाली न्याय यात्रा
मेरठ, अक्टूबर 18 -- Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को जन-आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से शनिवार को मेरठ बार एसोसिएशन की ओर से शहर एवं मेरठ कैंट क्षेत्र में एक भव्य न्याय यात्रा निकाली गई। यह यात्रा केंद्रीय संघर्ष समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर आयोजित की गई। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं केंद्रीय संघर्ष समिति के चेयरमैन अनुज कुमार शर्मा तथा महामंत्री एवं संयोजक परवेज आलम के नेतृत्व में यह न्याय यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान मेरठ बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जिले के विभिन्न बाजारों, क्षेत्रों और आम नागरिकों से संपर्क किया। अधिवक्ताओं ने जोर देकर कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना होने से इस क्षेत्र की करोड़ो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.