मेरठ, नवम्बर 5 -- Meerut News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना एवं मेरठ में घर, परिवार और व्यापार को बचाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से रशीद नगर लिसाड़ी रोड में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने के लिए मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना बेहद जरूरी है। साथ ही मेरठ में लोगों के मकान, परिवार और व्यापार को उजड़ने से बचाने के लिए भी एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।उन्होंने केंद्रीय संघर्ष समिति के दो दिसंबर को दिल्ली चलो का आह्वान करते हुए कहा कि यह लड़ाई न्याय, अधिकार और आम जनता के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। इसमें सभी वर्गों के लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस दौरान एडवोकेट अबू हाशिम, एडवोकेट बिलाल, ए...