मेरठ, सितम्बर 12 -- Meerut News: हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की शाम हुई नितिन की गोली मारकर हत्या के मामले में शनिवार को स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने न्याय की मांग को लेकर गणेशपुर तिराहे पर शव को सड़क के बीचों-बीच रखकर जोरदार जाम लगा दिया। सड़क पर जाम लगने से मेरठ-हस्तिनापुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। ​राज्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं माने ग्रामीण यह भी पढ़ें- थाने में समझौते के बाद सरेशाम कर डाली नितिन की हत्या घटना की गंभीरता हंगामे की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी तथा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करा...