मेरठ, अगस्त 20 -- Meerut News: हस्तिनापुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कमल शंकर त्रिवेदी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में संदीप उर्फ पिंटू निवासी भीमनगर, हस्तिनापुर, राकेश निवासी अनाज मंडी, अमर सिंह उर्फ कस्सू निवासी ग्राम दूधली खादर, जयकुमार निवासी मनोहरपुर कालोनी, सेवा सिंह निवासी ग्राम लतीफपुर व अर्जुन निवासी ग्राम अकबरपुर गढ़ी है। बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों का आपराधिक इतिहास है। सेवा सिंह पर छह से अधिक मुकदमे, संदीप और राकेश पर चोरी, नकबजनी तथा लूट जैसी धाराओं में के मुकदमें है, अमर सिंह के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों को न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्ता...