मेरठ, अक्टूबर 14 -- Meerut News: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर हस्तिनापुर कस्बे में पारंपरिक पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार से विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ होगा। कस्बे के बंगाली बाजार, बी ब्लॉक कॉलोनी और बंगला एकेडमी स्थित पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना कर आकर्षक सजावट की जा रही है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल के कलकत्ता से मंगाया गया विशेष श्रृंगार का सामान और आभूषण हैं। न्यू ब्लॉक स्थित श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव सांस्कृतिक विकास कमेटी के अध्यक्ष बबलू विश्वास ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव का 59वां आयोजन किया जा रहा है। कलकत्ता के मशहूर मूर्तिकार अप्पू सरकार और उनकी टीम द्वारा मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की प्...