Meerut News: हस्तिनापुर के द्रौपदी घाट पर आज मनाया जाएगा 'गंगा उत्सव', शाम को होगी भव्य गंगा आरती
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: मां गंगा को 'राष्ट्रीय नदी' घोषित किए जाने के ऐतिहासिक अवसर पर बुधवार को हस्तिनापुर के महाभारतकालीन द्रौपदी घाट पर 'गंगा उत्सव' का भव्य आयोजन किया जाएगा। नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में दिनभर सांस्कृतिक और जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ सायंकाल मां गंगा की भव्य आरती का आयोजन होगा। चार नवंबर 2008 को केंद्र सरकार ने गंगा के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पारिस्थितिक महत्व को देखते हुए इसे राष्ट्रीय नदी घोषित किया था। इसी दिन की स्मृति में हर साल 4 नवंबर को गंगा उत्सव एवं नदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य गंगा की निर्मलता, अविरलता और प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास करना है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: अटल घाट पर आज मनेगा गंगा उत्सव, दीपोत्सव के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.