मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो रोमांचक मैच खेले गए। पहले मैच में सरधना स्ट्राइकर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हसनपुर वारियर की टीम ने 18.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया।दूसरे मैच में माछरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरखौदा पैंथर की टीम 17.5 ओवर में 144 रन पर आउट हो गई। क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। बताया कि आज अंडर 19 वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...