मेरठ, नवम्बर 14 -- Meerut News: खरखौदा थाना पुलिस ने हवाई फायरिंग के मामले में कैली निवासी युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गांव कैली निवासी गौरव द्वारा शनिवार सुबह हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया। सूचना पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गौरव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशान देही पर तमंचा बरामद, खोका बरामद किया गया। पुलिस ने थाने लाकर रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: अस्सा में फायरिंग का आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...