मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: मेरठ। शुक्रवार को हल्की बारिश में भी शहर की बिजली बेपटरी हो गई। दोपहर को हुई बारिश में बेगमपुल, सोतीगंज, रेलवे रोड, सदर, लिसाड़ी गेट, नौचंदी क्षेत्र और ब्रह्मपुरी आदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। उधर, पूर्वी ब्रह्मपुरी और पश्चिमी ब्रह्मपुरी के साथ ही इंदिरा नगर और मास्टर कॉलोनी में रात 2 बजे से सुबह 9 बजे तक बिजली ने लोगों को रुलाया। भाजपा के राहत आपदा विभाग के महानगर संयोजक राकेश गौड़ ने बताया कि बिजली की खराब स्थिति से क्षेत्र की जनता में भारी रोष है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से फोन पर बात करके बिजली आपूर्ति को चालू कराया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पेज 3- तेज बारिश में गिरे पेड़, टूटे खंभे, आधे शहर में बिजली-पानी ठप इसके अलावा दोपहर में हुई बारिश से करीब दो घंटे तक बिजली की आवाजाही लगी रही। पूर्वा ...