Meerut News: हर्षोल्लास संग मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती, निकाली शोभायात्राएं
मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: मेरठ। शहर में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम हुए। जगह-जगह शोभायात्राएं निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने भाग लिया। शोभायात्राओं के दौरान महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रजबन बाजार में भगवान वाल्मीकि चौक से महर्षि वाल्मीकि जी की 24वीं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान महर्षि वाल्मीकि का डोला, लव कुश की झांकी और काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहे। छावनी क्षेत्र के मुख्य बाजारों में शोभायात्रा का स्वागत किया। शो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.