Meerut News: हथियारों की खरीद-फरोख्त में चार गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक को लगी गोली
मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: भावनपुर पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूसों की खरीद-फरोख्त में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामदगी के दौरान एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से पिस्टल, तमंचा और 46 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पांच अक्टूबर को ज्ञानपुर गांव के जंगल में बाइक रोककर 50 हजार रुपये लूटने के मामले में भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में गिरफ्तार किए गए फैजान निवासी किनानगर के मोबाइल की जांच में अवैध हथियार और कारतूसों की खरीद-फरोख्त से जुड़े तथ्य सामने आए। इसके बाद पुलिस ने नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी के लिए टीम गठित की। सात अक्टूबर को पुलिस ने कार्तिक निवासी हसनपुर कदीम, विशाल निवासी मुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.