मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: लोहियानगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। 30 जून को आर लक्खीपुरा निवासी फूल समुद्री ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दानिश और समीर उर्फ नैकर ने उसके पुत्र वाजिद पर पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। लोहियानगर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए डम्पिंग ग्राउंड क्षेत्र से दानिश और समीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वाजिद पर जानलेवा फायरिंग करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...