Meerut News: हत्या के प्रयास में आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार
मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे आरोपी को मवाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव नगला शेखू में घर के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ नवंबर 2025 में मारपीट, जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थाना क्षेत्र के जंधेड़ी जाटान निवासी हर्षित पुत्र सुनील कुमार ने तीन नवंबर 2025 को मवाना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में नगला शेखू निवासी उत्सव पुत्र पप्पू वांछित चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मवाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.