Meerut News: हत्या के प्रयास की झूठी कहानी रचने वाला तमंचे के साथ गिरफ्तार
मेरठ, नवम्बर 5 -- Meerut News: मवाना के मुन्नालाल मोहल्ले में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस युवक ने अपने भाई पर जानलेवा हमला होने की शिकायत दर्ज कराई थी, वही पूरी घटना का सूत्रधार निकला। पुलिस के अनुसार, आमिर ने झूठी घटना की कहानी गढ़कर पुलिस को गुमराह किया और दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा दिया। जांच में मामला फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने मुकदमे के वादी आमिर को ही गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। दरअसल, दो नवंबर की रात मोहल्ला मुन्नालाल भैंसा रोड निवासी आमिर पुत्र सलाउद्दीन ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मोनू पंडित और उसके दो-तीन अज्ञात साथियों ने उसके भाई फिरोज को जान से मारने की नीयत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.