मेरठ, नवम्बर 26 -- Meerut News: मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में गुरुवार को कपड़े में लिपटे नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीएचसी परिसर में फास्ट फूड की दुकान लगाने वाले विक्की ने बताया कि एक कपड़ा बुधवार से ही परिसर में पड़ा हुआ था। गुरुवार को जब उन्होंने ध्यान से देखा और कपड़े के भीतर संदिग्ध वस्तु महसूस होने पर उसे खोला तो उसमें नवजात शिशु का शव मिला। यह देखकर वे घबरा गए और तुरंत सीएचसी पहुंचकर चिकित्सकों को घटना की जानकारी दी।मामले की सूचना मिलते ही सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने तत्काल...