मेरठ, अगस्त 2 -- Meerut News: शास्त्रीनगर इलाके में अवैध निर्माण की जद में आए भवनों में मालिकों ने खुद ही तोड़फोड़ शुरू करा दी। ऐसे में शास्त्री नगर का बड़ा लैंडमार्क रंगोली मंडप भी वीरान हो रहा है। हजारों शादी एवं अन्य कार्यक्रमों का गवाह रहे रंगोली मंडप को मालिक ने खुद ही तुड़वाना शुरू कर दिया। अन्य कई भवनों पर भी हथौड़े चल रहे हैं। इनमें अन्य मंडप एवं हॉस्पिटल तक शामिल है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शास्त्रीनगर में आवास विकास परिषद के अधिकारियों ने 44 भवनों को सील कर दिया था। सेटबैक छोड़ने के लिए करीब 800 भवन मालिकों को खुद मकान तोड़ना होगा अथवा आवास विकास परिषद के अधिकारी बुलडोजर कार्रवाई कराएंगे। शास्त्रीनगर में अब अधिकांश लोगों ने कोई राहत मिलती न देखकर आरटीओ रोड समेत विभिन्न इलाकों में अपने भवनों में खुद ही तोड़फोड़ शुरू कराई हुई ह...