मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: फलावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मंदवाड़ी में आई ड्रीम टू ट्रस्ट द्वारा आयोजित 37वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का रविवार को ग्राम प्रधान आवास पर सफल आयोजन किया गया। शिविर में लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज की ब्लड बैंक टीम ने कुल 77 यूनिट रक्त संग्रहित किया। शिविर का शुभारंभ सरधना विधायक अतुल प्रधान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन ने किया। आई ड्रीम टू ट्रस्ट के संस्थापक राजन चौधरी, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, सचिव प्रशांत मोतला, गौरव सिंधु, सुमित प्रधान, लक्की, अर्चित शर्मा, कार्तिक शर्मा, अवतार नागर, विनीत खारी, जितेंद्र सिंह नेडू, गौरव कुमार, इनकम सिंह नेडू, राहुल राणा, ग्राम प्रधान फतेह शर्मा, डॉ. काजल, रश्मि, देवेंद्र, पंकज, मनोज आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...