Meerut News: स्वाइन फ्लू : 10 नए मरीजों के साथ संख्या 37 पहुंची
मेरठ, सितम्बर 6 -- Meerut News: शनिवार को 10 नए मरीजों के साथ अब जिले में स्वाइन फ्लू के एक्टिव मरीजों की संख्या 37 पहुंच गई है। अभी तक मिले मरीजों में सर्वाधिक महिलाएं हैं। इन मरीजों में आठ से ज्यादा मरीज स्वाइन फ्लू के पूरी तरह से ठीक हो चुके है। मरीजों का घर पर ही इलाज कराया जा रहा है। नोडल प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि गुरुवार को 10 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें पांच महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। ये मरीज भावनपुर, के ब्लॉक शास्त्रीनगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा, मवाना, संजय नगर और जाहिदपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर अन्य बीमार मरीजों की जांच की और इनका डॉटा भी बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Jhansi News: जांच में नहीं आया कोई पॉजिटिव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.