मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. कैलाश प्रकाश की जयंती पर शुक्रवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम और शर्मा स्मारक बच्चा पार्क में कार्यक्रम हुए। स्पोर्ट्स स्टेडियम में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। कैलाश प्रकाश जन सेवा संस्थान अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, सचिव सुभाष चंद्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। जितेंद्र गुप्ता ने कैलाश प्रकाश के जीवन और उनके सामाजिक व राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेरठ के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है। मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल ने कहा कि उन्हें स्वर्गीय कैलाश प्रकाश के साथ कार्य करने का अवसर मिला था। मेरठ में मेडिकल कॉलेज, सीसीएसयू और कैलाश...