Meerut News: स्वकर प्रणाली में गृहकर निर्धारण पर उठे सवाल, सभी वार्डों में दोबारा जांच की मांग
मेरठ, नवम्बर 1 -- Meerut News: सरधना नगर पालिका की स्वकर प्रणाली के तहत गृहकर निर्धारण में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए सभासदों ने सभी वार्डों में संपत्तियों और कंप्यूटरीकृत अभिलेखों की दोबारा जांच कराने की मांग की है। सभासदों का आरोप है कि सर्वेयर और कंप्यूटर ऑपरेटरों की गलतियों के कारण कई भवनों पर वास्तविक क्षेत्रफल और निर्माण की स्थिति से अधिक गृहकर लगा दिया गया है। सभासद मौहम्मद फरमान के नेतृत्व में सभासदों और नगरवासियों ने नगर पालिका चेयरपर्सन सबील बेगम को ज्ञापन सौंपकर मामले में सुधार कराने की मांग की। सभासदों ने बताया कि कहीं एक ही भवन को अभिलेखों में दो मकान दर्शा दिया गया है, तो कहीं 50 वर्ग गज के वास्तविक क्षेत्रफल को 100 वर्ग गज दर्ज कर दिया गया है। कई स्थानों पर कच्चे मकानों को पक्का दर्शाकर गृहकर निर्धारित करने की शिकायतें भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.