मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: मेरठ-पौड़ी हाईवे पर कस्बे में सोमवार को स्ट्रीट लाइट खंभा हटाने के दौरान हुई लापरवाही पर एक व्यक्ति की जान चली गई। सड़क किनारे लगे खंभे को हटाते समय वह अचानक मुख्य मार्ग पर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। मृतक के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नगर पंचायत के कर्मचारी हाइड्रा (लिफ्टर) की सहायता से स्ट्रीट लाइट के खंभे को हटाने का कार्य कर रहे थे। एक कर्मचारी खंभे के बोल्ट खोल रहा था जबकि हाईड्रा का सपोर्ट लिया गया था। इस दौरान मुख्य मार्ग पर यातायात रोकने की कोई व्यवस्था नहीं थी। जैसे ही बोल्ट खुले, खंभा अचानक वहां से गुजर रहे बाइक सवार सुंदरलाल (55) पुत्र...