मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: नगर में मेरठ रोड पर सोमवार को पूर्वान्ह लगभग ग्यारह बजे मेरठ की ओर से आ रही प्राइवेट बस का स्टेरिंग फेल होने से अनियंत्रित बस बड़ा महादेव मंदिर के पास बिजलीघर के पास 33 हजार वोल्ट के विद्युत पाल से टकरा गई। इस दौरान बस की चपेट में आने साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीओ मौके पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया और बस कब्जे में ली। सोमवार को पूर्वान्ह लगभग 11 बजे मेरठ से प्राइवेट बस मवाना आ रही थी। जब महादेव मंदिर के पास बस का स्टेरिंग फेल हो गया और बस सामने से आ रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को चपेट में लेने के बाद बिजलीघर के सामने 33 वोट के खंभे से जा टकराई। हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग खलील निवासी मुहल्ला मुन्नालाल भैंसा रोड घायल हो...