मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-8 में स्टंटबाजी और तेज रफ्तार का खतरनाक खेल एक महिला पर भारी पड़ गया। बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट मॉडिफाइड पल्सर बाइक पर स्टंट कर रहे दो युवकों ने दूध लेकर घर लौट रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला करीब 20 मीटर दूर सड़क पर जा गिरी और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही बेहोश हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेस-वे पर खूनी संघर्ष, कई घायलपीड़ित पक्ष का आरोप पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हादसे के बाद आरोपियों के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर मारपीट की और मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कालियागढ़ी निवासी संजय कुमार ने मेडिकल थाने में दर्ज कराई तहरीर में बताया कि गुरु...