Meerut News: स्कॉर्पियो से घेरा, मारपीट कर अपहरण की कोशिश
मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: मुंडाली क्षेत्र में स्कूल से जुड़ी सूचनाएं आरटीआई के जरिए मांगने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। हापुड़ के आजमपुर देहपा निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मो. फारुख ने एक स्कूल संचालक समेत चार लोगों पर स्कॉर्पियो से रास्ता रोककर उन्हें घेरने, जबरन वाहन में बैठाने और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। फारुख ने डीआईजी और एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की। पीड़ित फारुख के अनुसार, 19 अगस्त को वह अपने घर जा रहे थे। मुंडाली क्षेत्र के लोटी मेन रोड पर काली स्कॉर्पियो ने अचानक उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि वाहन से चार लोग उतरे और उन्हें घेरकर अभद्रता करने लगे। इसके बाद जबरन स्कॉर्पियो में बैठाने का प्रयास किया। फारुख का आरोप है कि स्कूल से संबंधित सूचनाएं आरटीआई के माध्यम से मांगे जाने से आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.