Meerut News: स्कूल में शराब पीकर पहुंचकर शिक्षिका से अभद्रता का आरोप
मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के डूंगर गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका ने एक युवक पर स्कूल परिसर में शराब के नशे में अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में शिक्षिका ने रोहटा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। गाजियाबाद के राजनगर निवासी सहायक अध्यापिका श्वेता रानी पत्नी राजीव सरदाना उच्च प्राथमिक विद्यालय डूंगर में सहायक अध्यापक है। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि दोपहर करीब एक बजे डूंगर निवासी मोहित पुत्र ओमकार शराब के नशे में स्कूल पहुंचा और उनके साथ बदतमीजी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज जान से मारने की धमकी दी। शिक्षिका का आरोप है कि आरोपी ने स्कूल से बाहर रास्ते में भी उन्हें धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.