Meerut News: सौ मीटर के आवासीय भूखंडों पर एक मीटर फ्रंट सेटबैक की अनिवार्यता समाप्त हो
मेरठ, अगस्त 5 -- Meerut News: मेरठ। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सौ वर्गमीटर तक के आवासीय भूखंडों पर एक मीटर फ्रंट सेटबैक की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने शास्त्रीनगर के भवनों को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बचाने का भी अनुरोध किया है। विधायक अमित अग्रवाल ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि शास्त्रीनगर क्षेत्र में अधिकांश आवासीय भवन 100 वर्गमीटर अथवा उससे कम क्षेत्रफल के भूखंडों पर निर्मित हैं। वर्तमान में फ्रंट सेटबैक के संबंध में की जा रही कार्रवाई के कारण लगभग 800 मकानों पर ध्वस्तीकरण का संकट उत्पन्न हो गया है, जिससे बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हो रहे हैं। जो भवन वर्षों पूर्व बिना सेटबैक अथवा तत्कालीन स्वीकृत मानकों के अनुरूप निर्मित हुए थे, उनसे सेटबैक खाली कराने की का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.