Meerut News: सौरभ हत्याकांड: होटलों में आरोपियों ने अपने को दिखाया था पति-पत्नी
मेरठ, अगस्त 26 -- Meerut News: मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड, जिसे नीला ड्रम हत्याकांड के नाम से भी जाना जाता है, में जिला जज की अदालत में डे-टू-डे सुनवाई जारी है। बुधवार को भी मामले की सुनवाई हुई। वादी पक्ष के अधिवक्ता विजय बहादुर ने बताया कि मामला अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। डिफेंस काउंसिल की ओर से अपनी बहस पूरी की जा चुकी है। इसके बाद वादी पक्ष की ओर से मामले में पेश किए गए गवाहों की गवाही और उनके बयानों के आधार पर घटनाक्रम को अदालत के समक्ष विस्तार से रखा जा रहा है। अधिवक्ता विजय बहादुर ने बताया कि अब तक करीब 13 लोगों की गवाही के आधार पर अदालत को विस्तार से बताया गया है। बुधवार को वादी के अधिवक्ता विजय बहादुर ने अदालत में बताया कि आरोपी मुस्कान और साहिल सबसे पहले शिमला के होटल डीलक्स ग्रामर में रुके थे। उसके बाद मनाली गए और एक होट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.