मेरठ, नवम्बर 25 -- Meerut News: आचार्य सौरभ सागर महाराज का विहार दिल्ली रोड स्थित गॉडविन कॉलोनी में विवेक बाफर के आवास से डिफेंस कॉलोनी के लिए हुआ। विहार के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री की आरती उतारी और भक्तिभाव से पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आचार्य श्री विहार करते हुए डिफेंस कॉलोनी सुकौशल जैन के आवास पहुंचे, जहां उनकी आहारचर्या संपन्न हुई। इसके बाद संध्याकाल में गुरु भक्ति का आयोजन किया गया। आचार्य श्री ने सभी गुरुभक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। सुनील कुमार जैन प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को आचार्य श्री का विहार सरधना रोड स्थित एमआईईटी के लिए होगा। विहार में प्रमोद कुमार जैन, सतेन्द्र जैन, रमाकान्त जैन, अनुज जैन आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...