मेरठ, अगस्त 1 -- Meerut News: मेरठ के सोहराब गेट बस अड्डे पर शुक्रवार को एक रोडवेज ड्राइवर की रिटायरमेंट पार्टी उस वक्त चर्चा का विषय बन गई, जब विदाई समारोह के दौरान बस अड्डे के अंदर ही महिला डांसर को बुलाकर डांस कराया गया। कार्यक्रम के दौरान तेज आवाज में फिल्मी गाने बजाए गए, जिस पर कुछ रोडवेज कर्मचारियों ने भी ठुमके लगाए और नोट उड़ाए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद रोडवेज अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ​यह पूरा मामला तब सामने आया जब बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों ने सार्वजनिक स्थल पर इस तरह के आयोजन पर कड़ी आपत्ति जताई। यात्रियों का कहना था कि बस अड्डा एक सार्वजनिक जगह है जहां से दिनभर हजारों यात्री और उनके परिवार के सदस्य आना-जाना करते हैं। ऐसे में इस तरह का डांस कराना और उस पर हूटिं...