मेरठ, अक्टूबर 28 -- Meerut News: मेरठ। सोहरका डबल मर्डर में मंगलवार को कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई। हालांकि बचाव पक्ष की ओर से एक नए अधिवक्ता ने वकालतनामा दाखिल कर जिरह करने की अनुमति मांगी है। अभियोजन और वादी पक्ष के अधिवक्ता ने इसका विरोध करते हुए केस को लंबा खींचने का आरोप लगाया। फाइल फिलहाल कोर्ट ने सुरक्षित रख ली है। बचाव पक्ष से नए अधिवक्ता को बहस की अनुमति और बाकी प्रक्रिया के लिए तीन नवंबर की तारीख दी गई है। परतापुर के सोहरका में चुनावी रंजिश में 19 अक्टूबर 2016 को नरेंद्र चौधरी की सोहबीर और साथियों ने हत्या की थी। मुकदमे में नरेंद्र चौधरी की पत्नी निछत्तर कौर और बेटा बलविंदर गवाह थे। गवाही न बदलने पर 24 जनवरी 2018 को दोनों की हत्या हुई। आरोप है कि वेस्ट यूपी के डॉन सुशील मूंछ ने समझौता विफल होने पर शूटर भेजे थे। बलवि...