मेरठ, नवम्बर 11 -- Meerut News: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में मेरठ के तीन खिलाड़ी शिवम मावी, समीर रिजवी और भुवनेश्वर कुमार को जगह मिली है। वहीं, हापुड़ के कार्तिक त्यागी, गाजियाबाद के स्वास्तिक चिकारा को भी टीम में शामिल किया गया है। यूपी की टीम का पहला मैच राजस्थान के साथ 14 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा। यूपी टीम की कमान ऑलराउंडर करन शर्मा को सौंपी गई है। टीम में युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी क्रिकेटरों को भी शामिल किया है। मेरठ के समीर रिजवी मध्यक्रम में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि भुवनेश्वर कुमार का अनुभव गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देगा। साथ ही वेस्ट यूपी के धुरंधर क्रिकेट खिलाड़ियों में हापुड़ के कार्तिक त्यागी, गाजियाबाद के स्वास्त...