मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत शनिवार को विकास खंड कार्यालय रोहटा परिसर में मुख्य अतिथि भाजपा नेता व पूर्व जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही तमाम सरकारी योजनाओं का लोगों को लाभ लेने के लिए आह्वान करते हुए जानकारी दी। इस मौके पर तमाम विभागों ने अपने-अपने कार्यों का प्रदर्शन करते हुए स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किए। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित तमाम ग्राम विकास अधिकारी का ब्लॉक के कर्मचारी गण मौजूद रहे। मुख्य रूप से पशु चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर रिंकू नारायण, रोहटा स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ओंकार सिंह व गुलाम मोहम्मद, पवित्र कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...