मेरठ, सितम्बर 12 -- Meerut News: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर भाजपा मवाना नगर के कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक शनिवार दोपहर महामाई कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने की। इस दौरान अभियान में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला महामंत्री समीर चौहान एवं जिला मंत्री सुभाष दीक्षित ने कहा कि सेवा, संगठन और समाजहित से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: 17 सितंबर को 25 हजार दीयों से होगा दीपोत्सव भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि सेवा संकल्प...