मेरठ, सितम्बर 30 -- Meerut News: मेरठ बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सर्वोदय कॉलोनी, गली नंबर-5, यादगारपुर में अध्यात्म गुरु मदन दास हॉल में आंगनवाड़ी सम्मान एवं मातृ सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंट विधायक अमित अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं मातृशक्ति को सम्मानित किया। उनके सेवाभाव, समर्पण और समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में राखी त्यागी, मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, मंडल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, पार्षद हर्षपाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान समाज के लिए अहम: बृजभूषण गैरोला यह भी पढ़ें- Madhubani News: बाल सुरक्षा के ...